संवाददाता, अगस्त 9 -- अलीगढ़ के छर्रा थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में धुत तीन युवकों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। आरोप है कि चेकिंग का विरोध करते हुए युवकों ने ड्यूटी पर तैनात दरोगा के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इसी दौरान एक आरोपी ने कड़े से दरोगा के कान पर वार कर दिया, जिससे उनका कान फट गया। घायल दरोगा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना छर्रा कस्बे के अतरौली-कासगंज चौराहे की है। शनिवार देर शाम छर्रा थाना पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी।दारोगा से युवकों ने मारपीट की, कान फाड़ा इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रोककर बाइक के कागजात मांगे। आरोप है कि तीनों युवक शराब के नशे में...