वरिष्ठ संवाददाता, अक्टूबर 1 -- अलीगढ़वालों के लिए बड़ी खबर है। भारत का पहला लॉक म्यूजियम करीब 37 करोड़ की लागत से शहर में बनने जा रहा है। गुरूवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने म्यूजियम निर्माण के प्रस्ताव को वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की। अब ताला और तालीम के नाम से पहचाने जाने वाले अलीगढ़ की नई पहचान दुनिया के पहले लॉक म्यूजियम के नाम से बनने जा रही है। बता दें कि पिछले करीब एक वर्ष से तत्कालीन कमिश्नर संगीता सिंह, मेयर प्रशांत सिंघल, नगरायुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के संयुक्त प्रयास से म्यूजियम का प्रस्ताव तैयार हुआ था। वहीं आपके समाचार पत्र हिन्दुस्तान ने सबसे पहले सात अप्रैल 2025 को लॉक म्यूजियम बनाए जाने की खबर प्रकाशित की थी।35 प्रतिशत धनराशि जारी की गई नगरायुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नगरीय विका...