लखनऊ, मई 29 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। अलीगढ़ में एक निजी विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति ने आशय पत्र जारी करने की संस्तुति कर दी है। इस संबंध में मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में निजी क्षेत्र के तहत विश्वविद्यालयों की स्थापना के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की शुक्रवार को बैठक हुई, जिसमें एक नए निजी विश्वविद्यालय 'सांई ग्लोबल यूनिवर्सिटी, अलीगढ़' को आशय पत्र जारी किए जाने की संस्तुति की गई। कहा गया कि प्रदेश में निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना से शिक्षण व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। बैठक में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित कुमार घोष, प्रमुख सचिव आयुष रंजन कुमार तथा प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एम.पी. अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...