नई दिल्ली, फरवरी 20 -- शादियों के सीजन में सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिल जाता है, लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है, उसने लोगों को सचमुच चौंका दिया। मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का है, जहां एक दुल्हन ने अपनी वरमाला एंट्री को यादगार बनाने के लिए ऐसा अंदाज चुना, जिसकी चर्चा अब दूर-दूर तक हो रही है। दुल्हन ने राजस्थान के जैसलमेर से खास तौर पर मंगाए गए ऊंट पर सवार होकर ग्रैंड एंट्री की और देखते ही देखते यह वीडियो इंटरनेट पर छा गया। बताया जा रहा है कि दुल्हन लंबे समय से अपनी शादी में कुछ अलग और रॉयल करने की चाहत रखती थीं। आमतौर पर जहां दुल्हनें फूलों की चादर के नीचे, विंटेज कार या डोली में एंट्री करती हैं, वहीं इस दुल्हन ने 'रेगिस्तान की शान' ऊंट को चुना। जैसलमेर से सजे-धजे ऊंट को खास इंतजाम के साथ अलीगढ़ लाया गया। ऊंट को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.