अलीगढ़, फरवरी 14 -- अलीगढ़। उत्तर प्रदेश जिम संगठन एवं एमेच्योर बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 15 फरवरी को बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड में होने जा रहा है। पूर्व विधायक विवेक बंसल के पिता स्व. हरप्रसाद की स्मृति में समर्पित शो का नाम भैयाजी क्लासिक बॉडी बिल्डिंग शो 2026 रखा गया। आयोजन अध्यक्ष मुजाहिद असलम ने बताया कि प्रतियोगिता में पूरे भारत वर्ष से कोई भी खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकता है। मुम्बई, केरल, बिहार जैसे प्रांतो से भी दर्जनों बॉडी बिल्डरों के आने की पुष्टि हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.