संवाददाता, मई 11 -- UP News: यूपी के अलीगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां विजयगढ़ थाना क्षेत्र में एक दारोगा ने जुएं के आरोप में पकड़े गए लड़के को अपनी ओर से अनोखी सजा दे दी। दारोगा ने लड़के की पीठ पर ईंट रखकर उसे मुर्गा बनाया और छोड़ दिया। चर्चा है कि छोड़ने के एवज में रुपये भी लिए गए। बताया जा रहा है कि लड़का नाबालिग है। वहीं, ये घटना 10 दिन पुरानी है। रविवार को सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ तो एसएसपी नीरज जादौन ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। मामला विजयगढ़ क्षेत्र के कसाईयान मोहल्ले का है। वायरल वीडियो में विजयगढ़ थाने में तैनात दारोगा अनिल गुप्ता एक लड़के को दंडित करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में लड़का मुर्गा बना हुआ है और उसकी पीठ पर ईंट रखी है। जबकि आसपास कुछ लोग खड़े नजर आ रहे हैं। बताया गया कि उसे जुआ ख...