अलीगढ़ में तमंचा दिखाकर 10 महिलाओं से एक साथ लूट; बदमाशों ने सबके गहने उतरवाए, बाइक से फरार
संवाददाता, मई 18 -- अलीगढ़ के डराक थाना क्षेत्र के गांव भकरौला के पास रविवार को दिनदहाड़े अपाचे बाइक पर आए दो बदमाशों ने 10 महिलाओं से लूटपाट कर डाली। एक ही गांव की महिलाएं पशुओं के लिए चारा लेकर लौट रही थीं। छांव लेने के लिए पेड़ के नीचे रुक गईं, तभी आरोपी आ धमके। धमकाते हुए तमंचे के बल पर महिलाओं के कुंडल, पाजेब आदि उतरवाकर ले गए। मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं। एसएसपी नीरज जादौन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।तमंचा दिखाकर 10 महिलाओं को लूटा घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे की है। गांव भकरौला की नौ महिलाएं एक साथ पशुओं को चारा लेने के लिए गांव से कुछ दूरी पर गई थीं। चारा लेने के बाद तेज धूप के चलते महिलाएं पेड़ की छाया में बैठ गईं। तभी एसी पला बंबा की तरफ से अपाचे सवार लुटेरे आकर रुके। महिलाओं से बात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.