अलीगढ़, मार्च 11 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। रेल प्रशासन ने गाड़ी संख्या 12873/12874 हटिया-आनंद विहार टर्मिनल झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस का अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह ठहराव 13 मार्च से प्रभावी होगा, जिससे स्थानीय यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। रेल प्रशासन के अनुसार, गाड़ी संख्या 12873 हटिया-आनंद विहार टर्मिनल झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस हटिया से 12 मार्च को प्रस्थान करेगी और अलीगढ़ स्टेशन पर 13 मार्च से नियमित रूप से रुकेगी। ट्रेन यहां सुबह 10:08 बजे पहुंचेगी और 10:10 बजे प्रस्थान करेगी, यानी यहां दो मिनट का ठहराव रहेगा। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 12874 आनंद विहार टर्मिनल-हटिया झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल से 13 मार्च को प्रस्थान करेगी और उसी दिन से अलीगढ़ स्टेशन पर...