अलीगढ़, मई 21 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ जर्जर स्कूली वाहन कैसे चल रहे हैं। विभाग क्या कर रहा है। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त किया जाए। इस मामले कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह निर्देश बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीसी में सभी अधिकारियों को दिए। यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में नीचे से ऊपर तक हर अधिकारी की तय हो जवाबदेही : मुख्यमंत्रीसीएम की बैठक सड़क सुरक्षा समेत अवैध पार्किंग को खत्म करने को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम प्रदेश के अधिकारियों संग वीसी की। वीसी में उनका फोकस अलीगढ़ जनपद रहा। मार्च में स्कूल बस हादसे में बच्ची के मौत पर उन्होंने अधिकारियों को आड़े हाथ लिया। उन्होंन साफ लफ्जों में कहा कि ऐसे वाहन कैसे संचालित हो रहे हैं। विभागीय अधिकारी डीएम क्या कर रहे हैं। ऐसे वाहन सड़क पर संचालित नहीं होने चाहिए।अवैध...