अलीगढ़, अप्रैल 30 -- फैक्ट फाइल 14 लाख ई-श्रमिक अंसगठित क्षेत्र में पंजीकृत यह भी पढ़ें- यूपी में गर्मी बढ़ने पर श्रमिकों को 5 घंटे का मिलेगा दोपहर विश्राम 02 लाख निर्माण श्रमिक पंजीकृत यह भी पढ़ें- लेबर अड्डों पर मजदूर रोज लड़ रहे रोजी- रोटी की जंग अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। गुरूवार को जरूर मौसम के करवट लेने से कुछ राहत ली लेकिन आने वाले दिनों में गर्मी की तपिश और बढ़ेगी। ऐसे में श्रमिकों को लेकर श्रम विभाग ने एडवाइजरी जारी कर कहा कि हीटवेव और तेजी से बढ़ते तापमान के बीच कर्मचारियों और श्रमिकों की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाए जाए।बढ़ते तापमान के खिलाफ सुरक्षा बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए केंद्र सरकार ने श्रमिकों और मजदूरों की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। ...