अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मंत्री दिनेश ने लगाए 'जय श्रीराम' के नारे तो 'हर-हर महादेव' से गूंजा हाल
अलीगढ़, जून 12 -- Aligarh Muslim University: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के कैनेडी ऑडिटोरियम में आयोजित औद्यानिक उन्नयन गोष्ठी के दौरान शनिवार को ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसकी शहर में व्यापक चर्चा रही। कार्यक्रम के समापन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात दिनेश प्रताप सिंह ने अपने संबोधन का अंत "जय श्रीराम" के उद्घोष के साथ किया। इसके बाद सभागार में उपस्थित लोगों ने "नमो पार्वती नमः" और "हर-हर महादेव" के जयकारे भी लगाए। एएमयू के कैनेडी हॉल में इस प्रकार के धार्मिक उद्घोषों के साथ आयोजित कार्यक्रम पहली बार चर्चा का विषय बना है। कार्यक्रम के दौरान अन्य वक्ताओं और उपस्थित लोगों ने "भारत माता की जय" के नारे भी लगाए, जिससे सभागार का माहौल उत्साहपूर्ण बना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.