मुरादाबाद, जुलाई 28 -- UP News: अलीगढ़-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर गाड़ी दौड़ाना महंगा हो गया है। इब्राहिमपुर स्थित टोल प्लाजा से गुजरने वाली गाड़ियों को अब पहले से ज्यादा टोल देने होगा। दरअसल संसाधन विस्तार और कंपनी के नए अनुबंध के आधार पर NHAI ने टोल दरों में वृद्धि की है। छह टोल वाले परिक्षेत्र में इब्राहिमपुर टोल की दर में बदलाव किया गया है। हालांकि कारों के आने-जाने के टोल शुल्क में कोई वृद्धि नहीं हुई है। जबकि, अन्य सभी प्रकार के वाहनों को अब इस टोल से कुछ अधिक जेब ढीली करनी पड़ रही है। परियोजना प्रबंधक अरविंद कुमार ने बताया कि शुल्क संशोधन सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से अधिसूचना जारी किया गया है। जिसके मुताबिक क्रमश: पांच, दस और पंद्रह रुपये की वृद्धि प्रभावी की गई है। टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले नॉन क...