अमरोहा, फरवरी 25 -- हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ मार्ग पर मंगलवार देर शाम मंगरौला गंगा एक्सप्रेसवे के पास सांड से बुलेट मोटरसाइकिल टकरा गई। बाइक सवार आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव भीमा सुल्तानपुर निवासी भूपेंद्र व शहबाजपुर ढोला निवासी केशव बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को गंभीर हालत में नगर के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक भूपेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों शहर में खरीदारी के बाद बुलेट बाइक से घर लौट रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के मंगरौला गांव के नजदीक अचानक सड़क पर सांड आ गया। तेज गति बाइक सांड से टकरा गई। पुलिस ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...