अलीगढ़ मार्ग पर रुस्तमपुर में बने गड्ढे, हादसे की आशंका
अमरोहा, जून 26 -- अलीगढ़ मार्ग पर क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर में बना बड़ा गड्ढा हादसों का सबब बन रहा है। गड्ढे की वजह से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों के मुताबिक आसपास के घरों के जल निकासी की व्यवस्था न होने की वजह से गांव का पानी सड़क पर भर रहा है। लगातार पानी भरा रहने व भारी वाहनों की आवाजाही के चलते बड़ा गड्ढा बन गया है। रात में अचानक गड्ढा दिखाई न देने से बाइक आदि वाहन गिरने से रोज दो-चार लोग चोटिल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि पानी भरा से सड़क के गड्ढे का अंदाजा नहीं हो पाता है, जिससे तेज गति वाहन गिर जाते हैं। गांव निवासी पप्पू गुर्जर, नेपाल सिंह, राजवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, अजयपाल सैनी व जयपाल सिंह का कहना है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है लेकिन, समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों का कह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.