अमरोहा, फरवरी 3 -- हसनपुर, संवाददाता। अलीगढ़ मार्ग पर क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर में बना बड़ा गड्ढा हादसों का सबब बन रहा है। गड्ढे की वजह से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासन ने समस्या का समाधान नहीं कराया तो गड्ढा व जलभराव शिवभक्तों के लिए परेशानी का सबब बनेगा। ग्रामीणों ने लोनिवि अधिकारियों को समस्या से अवगत कराते हुए समाधान की गुहार लगाई है। ग्रामीणों के मुताबिक आसपास के घरों के जल निकासी की व्यवस्था न होने की वजह से गांव का पानी सड़क पर भर रहा है। लगातार पानी भरा रहने व भारी वाहनों की आवाजाही के चलते बड़ा गड्ढा बन गया है। रात में अचानक गड्ढा दिखाई न देने से बाइक आदि वाहन गिरने से रोज दो-चार लोग चोटिल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि पानी भरा होने के चलते गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं हो पाता, जिससे तेज गति वाहन गिर जाते हैं। गांव निवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.