अमरोहा, अप्रैल 16 -- अलीगढ़ मार्ग पर बुधवार सुबह बाइक फिसलने से दो युवक घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। जानकारी के मुताबिक रहरा थाना क्षेत्र के गांव चचौरा निवासी महेश व हीरालाल बुधवार को आदमपुर के दड़ियाल मोड़ से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक चचौरा अड्डे के पास पहुंची कि अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में महेश व हीरालाल घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। फिलहाल मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.