अलीगढ़ मार्ग पर दमकल वाहन व बाइक की टक्कर, तीन घायल
अमरोहा, मार्च 12 -- रहरा, संवाददाता। मंगलवार शाम अलीगढ़ मार्ग पर रहरा के नए थाना भवन के सामने दमकल वाहन व बाइक की टक्कर हो गई। बाइक सवार रोजगार सेवक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम हादसा रहरा थाने के नजदीक हुआ। हसनपुर की दिशा से आ रहे दमकल वाहन से सामने से आ रही बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार थाना आदमपुर के गांव ओगारपुर निवासी रोजगार सेवक रघुवीर सिंह, हरिराज सिंह और हुक्म सिंह घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों संभल जिले के सिकंदरपुर गांव में आयोजित शोकसभा में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने दमकल वाहन को रोक लिया। घायलों को आनन-फानन में रहरा सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.