अमरोहा, मई 1 -- हसनपुर। अलीगढ़ मार्ग पार कर रहे वृद्ध को गुरुवार शाम तेज गति कार ने टक्कर मार दी। वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के मंगरौला गांव निवासी 80 वर्षीय भगवान दास शर्मा गुरुवार शाम गांव में पैदल सड़क पार कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस दौरान रहरा कि आ रही तेज गति कार ने उन्हें टक्कर मार दी। भगवान दास शर्मा टक्कर के बाद कई फीट हवा में उछलते हुए सड़क किनारे कूड़े के ढेर पर जाकर गिरे, उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद तमाम लोग मौके पर जुट गए। टक्कर मारने वाली कार को पुलिस ने कब्जे ले लिया जबकि, चालक भाग निकला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि हादसे में वृद्ध की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.