अलीगढ़ मार्ग पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति-बेटा गंभीर
अमरोहा, अप्रैल 3 -- रहरा, संवाददाता। अलीगढ़ मार्ग पर गुरुवार शाम ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि, उसका बेटा व पति घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव पौरारा निवासी अली हसन व उनकी पत्नी परवीन अपने बेटे राशिद की बाइक पर गुरुवार शाम रहरा से गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक रहरा से निकलकर अलीगढ़ मार्ग पर इंटरलॉकिंग फैक्ट्री के पास पहुंची कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। 50 वर्षीया परवीन की मौके पर मौत हो गई जबकि, अली हसन व राशिद गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से राशिद को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अली हसन का सीएचसी में उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि परवीन के पांच बच्चे हैं। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। खब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.