अमरोहा, अप्रैल 1 -- हसनपुर, संवाददाता। अलीगढ़ मार्ग पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार ससुर, पुत्रवधू व पोता घायल हो गए। पुत्रवधू की हालत नाजुक बनी हुई है। मुरादाबाद के अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक रहरा थाना क्षेत्र के गांव फूलपुर निवासी राजेश कुमार अपनी पुत्रवधू रूबी व नौ वर्षीय पोते क्रष के साथ नगर से बाइक द्वारा घर लौट रहे थे। सोमवार देर शाम जैसे ही उनकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ मार्ग पर तीसरा मिल के नजदीक पहुंची कि ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में राजेश, रूबी व क्रष घायल हो गए। तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत के मद्देनजर रूबी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मुरादाबाद के अस्पताल में रूबी का उपचार चल रहा है, जहां हालत नाजुक बनी है। बताया जाता है कि राज...