अमरोहा, दिसम्बर 17 -- अलीगढ़ मार्ग पर मंगलवार देर शाम ट्रक ने कोतवाली क्षेत्र के तीसरा मील के नजदीक छुट्टा पशु को टक्कर मार दी। पशु की मौके पर मौत हो गई। यहां जुटी ग्रामीणों की भीड़ ने हंगामा करना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि बार-बार गुहार के बाद भी छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला में संरक्षित नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। उधर, हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर भाग निकला। काफी देर तक पशु का शव बीच सड़क पर पड़ा रहा। बाद में पुलिस ने जेसीबी की मदद से शव को मिट्टी में दबाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि इस संबंध में अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.