अमरोहा, मार्च 14 -- अलीगढ़ मार्ग पर क्षेत्र के गांव कालका वाली डगरौली के नजदीक बना बड़ा गड्ढा हादसों का सबब बन रह है। गड्ढे की वजह से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। रात में तेज गति बाइक सवार गड्ढे में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। अन्य कई स्थानों पर भी मार्ग में गहरे गड्ढे बने हैं।ग्रामीणों का कहना है कि लोनिवि अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया है, बावजूद इसके कोई समाधान नहीं हुआ है।स्थानीय लोगों के मुताबिक लगातार भारी वाहनों के आवागमन से सड़क पर गड्ढा बन गया है। रात में अचानक गड्ढा दिखाई न देने से बाइक आदि वाहन गिरने से रोज दो-चार लोग चोटिल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि बरसात के दिनों में पानी भरा होने की वजह से सड़क के गड्ढे का अंदाजा नहीं हो पाता है, जिससे तेज गति वाहन गिर जाते हैं। गांव निवासी कमल सिंह, नंदराम सिंह, पप्पू सिंह, नेपाल सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.