अमरोहा, दिसम्बर 20 -- अलीगढ़ मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव के नजदीक शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक गजरौला के मोहल्ला कवि नगर निवासी 30 वर्षीय नईम पुत्र मुकीम शुक्रवार रात रहरा क्षेत्र से बाइक द्वारा घर लौट रहा था। जैसे ही उसकी बाइक रुस्तमपुर गांव के नजदीक पहुंची कि अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग निकला। नईम की मौके पर मौत हो गई। काफी देर बाद शव की शिनाख्त हो सकी। आधी रात के बाद परिजन कोतवाली पहुंचे। तब तक पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज चुकी थी। परिजनों को मोर्चरी भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है। तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.