अलीगढ़ मंडल के लिए लोनिवि के 5183.73 करोड़ रुपये की कार्ययोजना मंजूर
अलीगढ़, जून 23 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक में पीडब्ल्यूडी की 5183.73 करोड़ रुपए की कार्ययोजना 2026-27 को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री ने पुराने कार्यों व नई कार्ययोजनाओं को लेकर भी जवाब तलब किया। कार्ययोजना के तहत अलीगढ़ में 2256.72 करोड़ रुपये से सड़क, पुल, पुलिया सहित 573 अन्य निर्माण कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री सोमवार को राजा महेन्द्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवसिटी का निरीक्षण करने के बाद कलक्ट्रेट सभागार पहुंचे। सभागार में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों व अलीगढ़ मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ विभाग द्वारा कराए जाने वाले कार्ययोजना की बैठक शुरू की। प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी अजय चौहान से मुख्यमंत्री ने पिछली कार्ययोजना के तहत हुए कार्यों के बारे में पूछा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.