अलीगढ़, फरवरी 26 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। शहर भर में होली का उल्लास छाया हुआ है। लेकिन मंदिरों की नगरी जयगंज की होली अनूठी ही होती है। इस बार 60 हजार किलो गुलाल हवाओं में घुलेगा। विभिन्न रंगों के कई गुलालों से सड़के पट जाएंगी। यहां 110 सालों से लगातार डोला निकाला जा रहा है। मुरली मनोहर मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर, रंगेश्वर मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर समेत जयगंज स्थित एक दर्जन से अधिक मंदिरों से रंग भरनी एकादशी पर डोले निकाले जाते हैं। जिसके साथ पूरा जयगंज अबीर-गुलाल से नहा उठता है। उत्सव और आनंद का यह रस आजादी से पहले का है। मंदिर श्री द्वारिकाधीश, मंदिर श्री लक्ष्मी नारायण और मंदिर श्री मदन मोहन से एक साथ डोले निकलते हैं, जो सांझी विरासत की कहानी को बयां करते हैं। आज मंदिरों से शोभायात्राएं निकलेंगी। मंदिर समितियों ने इसकी पूरी तैयारी ...