अलीगढ़, अप्रैल 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कबड्डी कबड्डी की गूंज एक बार फिर सुनाई देने लगी है। मंडलभर के खिलाड़ी अलीगढ़ प्रो. कबड्डी लीग में हिस्सा लेकर इस आयोजन को उल्लेखनीय बना रहे हैं। रविवार को अलीगढ़ प्रो कबड्डी लीग का आगाज किया गया। आगरा रोड स्थित इंडोर स्टेडियम में लीग का शुभारंभ एसएसपी नीरज जादौन द्वारा किया गया। शेखर सराफ फाउंडेशन द्वारा आयोजित अलीगढ़ प्रो कबड्डी लीग का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। लीग का शुभारंभ एसएसपी नीरज जादौन, आयोजन अध्यक्ष सुमित सराफ, चेयरपर्सन लाजेश सराफ द्वारा किया गया। एसएसपी नीरज जादौन ने खिलाड़ियों और टीम मालिकों से परिचय लेकर लीग का आगाज किया। शुभारंभ मैच दरबार वॉरियर्स और माहेश्वरी सुपर किंग्स के बीच खेला गया। शुरुआत में माहेश्वरी सुपर किंग्स टीम बढ़त रही। पर ब्रेक टाइम के बाद दरबार वॉरियर्स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.