अलीगढ़, मार्च 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शेखर सर्राफ फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित अलीगढ़ कबड्डी लीग सीजन-5 का ट्रायल रविवार को अलहदादपुर स्टेडियम में हुआ। लीग के लिए ट्रायल में कुल 135 खिलाड़ियों का चयन किया गया। ट्रायल में कुल 387 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 135 खिलाड़ियों का चयन किया गया। खिलाड़ियों ने रेड और डिफेंस दोनों में बेहतरीन प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। आयोजकों के अनुसार इससे पहले हाथरस जनपद से 31 खिलाड़ियों तथा एटा और कासगंज जनपद से 13 खिलाड़ियों का चयन किया जा चुका है। इन सभी चयनित खिलाड़ियों को 24 मार्च को होने वाली खिलाड़ियों की बोली में शामिल किया जाएगा। लीग में भाग लेने वाली आठ टीमों के मालिक बोली के माध्यम से अपनी-अपनी टीम के लिए 7-7 खिलाड़ियों का चयन करेंगे, जबकि प्रत्येक टीम द्वारा 5-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.