अलीगढ़, मार्च 14 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ प्रो-कबड्डी लीग के चार सीजन का ट्रायल 15 मार्च से शुरू हो रहा है। इस लीग में चयनित खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर यूपी कबड्डी लीग में कौशल दिखाने का मौका भी मिला। लीग पर जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से मान्यता की मुहर लगा दी गई है। शेखर सराफ मेमोरियल अस्पताल के प्रबंध निदेशक सुमित सर्राफ, माहेश्वरी सुपर किंग्स के मालिक संजय माहेश्वरी ने बताया कि अलीगढ़ प्रो-कबड्डी लीग के सीजन-5 के लिए पहली बार मंडलस्तर पर ट्रायल कराए जा रहे हैं। हाथरस, एटा व कासगंज के ट्रायल कराए जा चुके हैं। 15 मार्च को सुबह नौ बजे से अलहदादपुर स्टेडियम में अलीगढ़ के ट्रायल होंगे। माहेश्वरी सुपर किंग्स के मालिक ने बताया कि ट्रायल में हाथरस से 31, कासगंज से एक, एटा से 13 खिलाड़ी चयनित किए गए हैं। आठ टीमें प्रो-कब...