अलीगढ़, फरवरी 25 -- खैर, संवाददाता। अलीगढ़ पलवल मार्ग में हो रहे गड्ढों को लेकर विधायक सुरेंद्र दिलेर ने मंगलवार को पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। 88 करोड़ रुपये की लागत से पुर्ननिर्माण होने वाली सड़क का शीघ्र निर्माण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ पीडब्ल्यूडी के एई रजनीश कुमार सिंह, जेई पीके पुष्कर, लोकेश कुमार, ओमदेब सिंह मौजूद रहे। विधायक सुरेन्द्र दिलेर ने बताया कि अर्राना गांव से शुरू होकर हामिदपुर हरियाणा बार्डर तक जाने वाले इस मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 88 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। निर्माण कार्य का टेंडर सिद्धार्थ कंस्ट्रक्शन को दिया गया है। खैर विधायक ने तहसील मोड़ व खैर आबादी क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर सड़क की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर जलभराव की समस्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.