अलीगढ़, दिसम्बर 18 -- जट्टारी, संवाददाता। टप्पल क्षेत्र के अलीगढ़-पलवल मार्ग पर जगह-जगह हुए गड्डों के कारण सड़क की हालत खराब हो गई है। कुराना गांव के ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत और पानी निकासी के लिए नाली के निर्माण की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क पर पानी जमा होने से गड्ढे और गहरे हो गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों के अनुसार, इन गड्ढों के कारण अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और कई घायल हुए हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण वाहन चालकों को अपनी लेन छोड़कर गलत साइड में जाना पड़ता है या अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं, जिससे दुर्घटनाएं होती हैं। अलीगढ़-पलवल मार्ग पर विशेष रूप से जट्टारी और टप्पल कस्बों के आसपास सड़क की स्थिति बेहद जर्जर है। दोपहिया वाहन चालक और राहगीर अक्सर गड्डों से बचने की कोशिश में फिसलकर गिर जाते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.