कानपुर, अप्रैल 5 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता आवासीय क्रिकेट छात्रावास सत्र 2026-27 के दाखिले के लिए रविवार को हुई राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में अलीगढ़ ने कानपुर को 32 रन से पराजित किया। दूसरे मैच में आजमगढ़ ने वाराणसी को 57 रन से हराया।ग्रीनपार्क स्टेडियम में हुए पहले मैच में अलीगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 114 रन बनाए। टीम की ओर से शौर्य ने 45 रन बनाए। गेंदबाजी में दानिश, एएस भदौरिया और दक्षराज ने दो-दो और अनमोल श्रीवास्तव ने एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी कानपुर की टीम 16.4 ओवर में 82 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से गणेश ने सर्वा​धिक 37 रन बनाए। गेंदबाजी में मंजेश यादव ने चार, प्रशांत यादव ने तीन विकेट लिए। दूसरे मैच में आजमगढ़ ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 125 रन बनाए। टीम की ओर से सिद्देश श्रीवास...