अलीगढ़, अगस्त 1 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा स्टेशन परिसर में कानून एवं व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को अलीगढ़ जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेलवे पुलिस, सिविल पुलिस और रेलवे के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान स्टेशन परिसर, सभी प्लेटफॉर्म, प्रवेश एवं निकास द्वार, फुट ओवर ब्रिज, प्रतीक्षालयों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर संयुक्त गश्त एवं सुरक्षा जांच की गई। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं संदिग्ध वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखी गई। यात्रियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी एवं जागरूकता संदेश भी दिए गए। मॉक ड्रिल निरीक्षक आरपीएफ अलीगढ़ अजीत कुमार तिवारी के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस दौरान ...