अलीगढ़, जनवरी 31 -- बरला, संवाददाता। अलीगढ़ जनपद के महत्वपूर्ण मार्गों में से एक, अलीगढ़-छर्रा मुख्य मार्ग पर स्थित टिकटा गांव इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच, इस मुख्य मार्ग की वर्तमान स्थिति किसी ग्रामीण पगडंडी से भी बदतर हो चुकी है। सड़क का एक बड़ा हिस्सा अब राहगीरों के बजाय पालतू पशुओं, गोबर के ढेरों और अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुका है, जिससे यहाँ से राहगीरों का गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं है। खासकर पैदल राहगीर। बढ़ता दुर्घटना का ग्राफ: सड़क पर बिखरा हुआ गोबर और गीली गंदगी दोपहिया वाहन चालकों के लिए सबसे घातक है। मोड़ पर अचानक पशुओं का सामने आ जाना या गोबर के कारण टायर फिसल जाना यहाँ की रोज़ाना की समस्या बन गई है। यदि जल्द ही इस मार्ग से अतिक्रमण नहीं हटाया गया और पशुओं के अवैध तबेले को सड़क से दू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.