अलीगढ़, जनवरी 9 -- अलीगढ़। मार्क क्रिकेट ग्राउंड पर अलीगढ़ डायमंड स्टार और अलीगढ़ गोल्ड स्टार के बीच वनडे मैच खेला गया, जिसमें गोल्ड स्टार ने 98 रनों से जीत हासिल की। 35 ओवर के मैच में अलीगढ़ गोल्ड स्टार की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 32.5 में 200 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमें हर्ष शर्मा ने नाबाद 68 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए अलीगढ़ डायमंड स्टार की टीम 25.1 ओवर में 102 रन पर ऑल आउट हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...