अलीगढ़-गजरौला पैसेंजर ट्रेन में बेहोशी की हालत में मिला अज्ञात युवक
संभल, जुलाई 16 -- अलीगढ़-गजरौला पैसेंजर ट्रेन में गुरुवार सुबह बेहोशी की हालत में मिले अज्ञात युवक को आरपीएफ और जीआरपी ने चंदौसी रेलवे स्टेशन पर उतारा। जहां युवक की हालत गंभीर होने पर सीएससी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की सुबह 7:15 बजे यात्री की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी ने अलीगढ़ गजरौला पैसेंजर ट्रेन बेहोशी की हालत में अज्ञात युवक को उतारा। जहां हालत गंभीर होने पर जीआरपी ने एंबुलेंस से सीएससी में भर्ती कराया। जहां हालत में सुधार न होने पर चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि युवक पहले से ही बीमार चल रहा था। चिकित्सक ने जांच में शुगर लेवल कम होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। होश में आने का इंतजार किया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.