अलीगढ़, जनवरी 8 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सासनीगेट स्थित श्री महेश्वर इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी और अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम की अंडर-14 टीमों के बीच 35-35 ओवर का रोमांचक मुकाबला हुआ। अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम की टीम को 275 रन के बड़े अंतर से पराजित किया। टॉस जीतकर स्टेडियम की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने महज 29.4 ओवर में 367 रन बनाकर अपनी पारी समाप्त की। टीम की ओर से मोनू यादव ने 73 गेंदों पर 169 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 10 छक्के और 23 चौके शामिल रहे। उनके अलावा देवांश राठौर ने 29 गेंदों में 50 रन और उदित यादव ने 28 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। स्टेडियम की ओर से अमर आलम और योगेश कुमार ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने ...