एटा, फरवरी 25 -- अलीगढ़ के युवक ने मोबाइल पर कॉल करते-करते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ईंट भट्ठा की कोठी में युवक का शव लटका मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक शराब पीने का आदी था और किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था। जिला अलीगढ़ थाना लोधा के गांव बरौठ निवासी मनीष (22) पुत्र बॉबी बागवाला क्षेत्र में जलालपुर रोड स्थित भट्ठा पर काम करता था। बताया जा रहा है कि शराब पीने का आदी था और मोबाइल पर किसी से बात भी करता था। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम को भट्ठा पर बनी कोठरी में जाकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। साथी लोगों ने युवक का शव लटका देखा और सांस होने की आशंका पर फांसी के फंदे से नीचे उतारा और बागवाला क्षेत्र स्थित क्लीनिक लेकर पहुंचे। चिकित्सक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.