मथुरा, जुलाई 15 -- मथुरा,थाना नौहझील पुलिस की सोमवार रात पचहरा-सद्दीकपुर बम्बा पर अलीगढ के युवक की हत्या के आरोप में वांछितों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गये। प्रभारी निरीक्षक नौहझील अंजीश कुमार ने बताया कि सोमवार करीब पौने 11 बजे वह उप निरीक्षक अमन उज्ज्वल, हरेन्द्र सिंह, मदन कुमार, दीपक कुमार, रुपचन्द सिंह पहचरा-सद्दीकपुर बम्बा पर गांव शल्ल-कोलाहर पुलिया की ओर चेकिंग कर रहे थे। तभी अलीगढ के युवक को बुलाकर ढाबे पर खाना खाने के बाद उसकी हत्या कर बाइक से रस्सी में उसे बांध कर टप्पल क्षेत्र में नहर में फैंकने आरोप में वांछित नामजदों से पुलिस टीम की मुठभेड़ हो गयी। इस दौरान पुलिस की गोली लगने ने से सतेन्द्र उर्फ सत्ते निवासी गांव एदलगढ़ी, नौहझील और मोती निवासी आजनौंठ, नौहझील घायल हो गये। पुलिस ने इनके ...