बलिया, मार्च 29 -- सिकन्दरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अलीगढ़ के डॉक्टर के प्रमाण पत्र के आधार पर पंजीकृत नर्सिंग होम को शनिवार की रात सील कर दिया गया। अधिकारियों ने जांच रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेज दिया है। इस कार्रवाई से निजी अस्पताल और जांच केंद्र चलाने वालों में खलबली मची हुई है।एसडीएम सिकन्दरपुर सुनील कुमार, सीओ रजनीश कुमार और सीएचसी के प्रभारी अधीक्षक डॉ. दिग्विजय की टीम ने शनिवार को कस्बा में संचालित चार निजी अस्पतालों और पैथालॉजी, अल्ट्रासाउंड केंद्र आदि की जांच की। इस दौरान सिकन्दरपुर-नगरा मार्ग पर संचालित अतुल्यम हास्पिटल की जांच की तो पता चला कि अस्पताल अलीगढ़ के रहने वाले डॉ. मसूद के नाम पर रजिस्टर्ड है। हालांकि न तो खुद डॉ. मसूद और न ही उनका मोबाइल नम्बर जांच टीम को मिल सका। मौके पर मौजूद बीएएमएस चिकित्सक डॉ. विकसित गौरव से पूछता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.