आगरा, मार्च 9 -- शासन के निर्देश पर अलीगढ़ मंडल के उपमहानिरीक्षक निबंधन/उपायुक्त स्टांप शिवशंकर यादव को उपमहानिरीक्षक निबंधन/उपायुक्त आगरा मंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उन्होंने सोमवार को आगरा पहुंच कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले भी उन पर आगरा डीआईजी निबंधन का अतिरिक्त प्रभार रहा है। सहायक महानिरीक्षक निबंधन योगेश कुमार समेत उप निबंधकों ने उनका स्वागत किया। बता दें कि जनवरी माह में डीआईजी दीनानाथ वर्मा सेवानिवृत्त हुए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.