अलीगढ़, अप्रैल 22 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़वासियों के लिए अच्छी खबर है। जलाली-पनैठी रोड स्थित शेखा झील पक्षी अभयारण्य को रामसर स्थल घोषित किया गया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसकी घोषणा करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि शेखा झील मध्य एशियाई फ्लाईवे पर एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह सर्दियों में प्रवासी पक्षियों के लिए महत्वपूर्ण आवास है। इनमें बार-हेडेड गूज, पेंटेड स्टॉर्क और विभिन्न बतखें शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के पारिस्थितिकी तंत्र बहाली मिशन का नेतृत्व कर रहे हैं। भारत आर्द्रभूमि और पक्षियों सहित जानवरों के प्राकृतिक आवास के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। इस प्रतिबद्धता को वैश्विक समुदाय से सराहना मिली है। यह भी पढ़ें- अलीगढ़ की शेखा झील को रामसर साइट का दर्जा यह घोषणा स्थानीय आजीविका, वैश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.