नोएडा, जुलाई 28 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। अलीगढ़ के गोंडा थाना क्षेत्र से वांछित एक बदमाश को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम को देखकर बदमाश भाग निकला। बदमाश ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में घुस गया। पुलिस के शोर मचाने पर सुरक्षाकर्मियों ने बदमाश को घेरकर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस बदमाश को हिरासत में लेकर अलीगढ़ ले गई। ग्रेटर नोएडा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ के गोंडा थाना क्षेत्र में एक डिलीवरी ब्वॉय के खिलाफ मारपीट और छिनैती का मुकदमा दर्ज है। इस मुकदमे में वह वांछित चला था। अलीगढ़ पुलिस को पता चला था कि बदमाश ग्रेटर नोएडा में छिपकर रह रहा है। वह यहां डिलीवरी ब्वॉय का काम कर रहा था। अलीगढ़ पुलिस की टीम मंगलवार की शाम ग्रेटर नोएडा पहुंची और मुकदमा में वांछित डिलीवरी ब्वॉय को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस टीम को देखकर डिलीव...