अलीगढ़ की नीरू पाठक ने एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण
अलीगढ़, जून 1 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ की अंतरराष्ट्रीय एथलीट नीरू पाठक ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। चीन के हांगकांग में आयोजित 22वीं अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश और जिले का नाम रोशन किया है। नीरू ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 4x400 मीटर रिले स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3:38.07 मिनट के समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे पहले नीरू ने प्रतियोगिता में लगातार दो अन्य पदक भी जीते थे। शुक्रवार को उन्होंने 400 मीटर दौड़ में 53.23 सेकंड का समय निकालते हुए कांस्य पदक हासिल किया था। इसके बाद शनिवार को 4x400 मीटर मिक्स्ड रिले में भारतीय टीम के साथ 3:20.24 मिनट का समय लेकर रजत पदक जीता। यह भी पढ़ें- मेरठ की नीरू पाठक ने एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण अब स्वर्ण पदक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.