बुलंदशहर, जून 17 -- खुर्जा देहात पुलिस ने नेशनल हाइवे 34 स्थित नायरा पेट्रोल पंप के निकट से गैंगस्टर में वांछित दस हजार के इनामी अलीगढ़ निवासी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। सीओ खुर्जा शोभित कुमार अत्री ने बताया बुधवार को थाना खुर्जा देहात पुलिस द्वारा गैंगस्टर में वांछित 10 हजार रुपये का इनाम घोषित शातिर अभियुक्त को नेशनल हाइवे 34 स्थित नायरा पैट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त थाना खुर्जा देहात पर एक मुकदमे में गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम शाह मौहम्मद उर्फ सोनू पुत्र अली मौहम्मद उर्फ लाला निवासी ग्राम तालसपुर थाना रोरावर जनपद अलीगढ़ बताया। आरोपी पर थ...