लखनऊ, अप्रैल 22 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता।यूपी के पर्यावरण प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। अलीगढ़ में स्थित शेखा पक्षी विहार को प्रदेश की 12वीं रामसर साइट के रूप में अधिसूचित किया गया है। राज्य वेटलैंड प्राधिकरण द्वारा शासन से प्राप्त अनुमोदन के आधार पर प्रदेश की महत्वपूर्ण वेटलैंडयों की रामसर इंफारमेशन शीट (आरआईएस) तैयार कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय महत्व की वेटलैंड के रूप में चिन्हित कराने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इसी कड़ी में रामसर सचिवालय द्वारा अलीगढ़ स्थित शेखा पक्षी विहार को रामसर साइट के रूप में मान्यता दी गई है।प्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. अरुण कुमार सक्सेना ने शेखा पक्षी विहार को प्रदेश के 12वें रामसर स्थल के रूप में अधिसूचित किए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इसस...