अलीगढ़ का निकला रेलवे मुसाफिर खाने में मृत मिला युवक
आगरा, सितम्बर 5 -- स्थानीय जंक्शन रेलवे स्टेशन के मुसाफिर खाने में गत दिनों मृत मिले युवक की शिनाख्त हो गई है। हाथ पर लिखे नाम पते के आधार पर पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया। जानकारी के बाद अलीगढ़ से परिजन कासगंज आ गए और मृतक की पहचान की। युवक को मृत देखकर परिवार में कोहराम मच गया। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस के मुताबिक गत एक सितंबर की दोपहर रेलवे स्टेशन के मुसाफिर खाने में एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी जीआरपी थाना पर दी गई थी। पुलिस ने शिनाख्त के अभाव में शव 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम हाउस पर रखवा दिया था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही थी, तभी मृतक के हाथ पर नाम पता लिखा हुआ दिखा। इसकी जानकारी जीआरपी थाना पर दी गई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। सूचना मिलने पर मृतक के बड़े ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.