अलीगढ़, मेरठ व गाजियाबाद ने जीते हैंडबॉल व बास्केटबॉल के सेमीफाइनल
अलीगढ़, फरवरी 28 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। रामघाट रोड स्थित 38वीं वाहिनी पीएसी में चल रही तृतीय अंतरवाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन हैंडबॉल क्लस्टर (हैंडबॉल और बास्केटबॉल) के दूसरे दिन सेमीफाइनल मुकाबले हुए। रोमांचक मुकाबलों में अलीगढ़, मेरठ व गाजियाबाद की टीमों ने जीत हासिल की। अब शनिवार को दोनों प्रतियोगिताओं के फाइनल खेले जाएंगे। आयोजन सचिव व सेनानायक लखन सिंह यादव के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को हुआ था। इसमें पश्चिमी जोन की 14 टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन हैंडबॉल मुकाबलों में अलीगढ़, बरेली व गाजियाबाद, जबकि बास्केटबॉल में इटावा, मुरादाबाद, गाजियाबाद व बरेली की टीमों ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद क्वार्टर फाइनल खेले गए। शुक्रवार को हैंडबॉल के सेमीफाइनल में 38वीं वाहिनी अलीगढ़ व 44वीं वाहिनी मेरठ की टीमों ने क्रमशः ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.