अलीगंज हनुमान मंदिर में उमड़ा जनसैलाब
लखीमपुरखीरी, मई 27 -- जेष्ठ मास के चतुर्थ बड़े मंगल पर अलीगंज के ऐतिहासिक हनुमान मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान किया गया। इस अवसर पर विधायक अमन गिरि ने मुख्य यजमान के रूप में सम्मिलित होकर विधि विधान से बजरंगबली का पूजन अर्चन किया और क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए सुंदरकांड का पाठ किया। धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति के बाद विधायक ने पारंपरिक रूप से कन्या पूजन कर कन्या भोज का आयोजन किया जिसके बाद उपस्थित विशाल भक्त समुदाय के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। विधायक ने स्वयं भी श्रद्धालुओं के साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्रीराम और जय बजरंगबली के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान रहा जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर हनुमान जी के दर्शन और आशीर्वाद के लिए सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.