लखनऊ, नवम्बर 26 -- सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने अलीगंज सीएचसी के अधीक्षक डॉ. विनय कुमार को उप मुख्य चिकित्साधिकारी (प्रतिरक्षण) के पद पर तैनाती दी है। सीएमओ की ओर से अधीक्षक डॉ. विनय को यह निर्देश 11 नवंबर को दिया गया था। कार्यालय ज्ञाप में सीएमओ ने स्पष्ट किया था कि लखनऊ के कार्यहित में वरिष्ठता के क्रम में डिप्टी सीएमओ (प्रतिरक्षण) के पद पर तुरंत ज्वाइनिंग ले ली जाए। नवीन तैनाती स्थल पर योगदान देने, प्रभार प्रमाण पत्र संबंधित अधिकारियों को दे दिया जाए। आगामी माह का वेतन भुगतान नवीन तैनाती स्थल से आहरित किया जाएगा। सीएमओ के निर्देश के 15 दिन बाद भी सीएचसी अधीक्षक ने ज्वाइनिंग नहीं की है। इस मामले में सीएमओ और अधीक्षक चुप्पी साधे हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.