लखीमपुरखीरी, फरवरी 7 -- गरीब मजदूर किसान पार्टी ने नगर व क्षेत्र की ज्वलंत जनसमस्याओं को लेकर सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार यादव ने नगर में लगातार लग रहे जाम, अतिक्रमण, जल निकासी, ओवरब्रिज निर्माण और पौधा रोपण की जांच जैसी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि गोला नगर में आए दिन लगने वाला जाम आम जनता के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। विशेषकर खुटार रोड, अलीगंज रोड और मेला मैदान रोड पर अतिक्रमण के चलते अनावश्यक जाम लगता है, जिसे तत्काल हटवाया जाना जरूरी है। इसके साथ ही ब्लॉक बांकेगंज की ग्राम पंचायत गोपालापुर में तालाबों के पाटे जाने से जल निकासी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। प्राथमिक विद्यालय गोपालापुर से बड़े तालाब तक नाला निर्माण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.